विधायक, डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ ने किया पौधारोपण

विधायक, डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ ने किया पौधारोपण
-उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने तीन-तीन पौधों को लिया गोद
   मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाह्न पर जनपद में एक पेड़ माँ के नाम, वृहद वृक्षारोपण अभियान में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के नवाचार में 101 ग्राम पंचायतों में मियावाकी पद्धति से लाडली वन-आओ लौटाए ब्रज की हरियाली की थीम पर वृक्षारोपण का अभियान का शुभारंभ गुरुवार को फरह ब्लाक की ग्राम पंचायत बरारी से विधायक पूरन प्रकाश ने किया ।
    इस अवसर पर बरारी के लाडली वन में विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी, सीडीओ, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने विधि-विधान से पूजन कर वन का शुभारंभ किया, अतिथियों ने कहा कि इस मुहिम में सभी ग्राम पंचायतों को सहयोग देना चाहिए, विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि पेड़ लगाना पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए बहुत जरूरी है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में अपना योगदान देना चाहिए, डीपीआरओ ने बताया कि 1000 वर्ग मीटर स्थान में एक हजार पौधों का रोपण विधायक, जिलाधिकारी, पंचायतराज विभाग के अधिकारी कर्मचारी, गांव प्रधान, ग्रामीणों द्वारा किया गया ।
   लाड़ली वन में उच्च प्राथमिक विद्यालय की 50 बालिकाओं द्वारा पौधारोपण कर तीन-तीन पौधों को गोद लेकर वृक्ष बनाने का संकल्प लिया गया, डीएम सीपी सिंह द्वारा पौधारोपण के साथ बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी अवशेष 100 लाडली वन 12 जुलाई तक पूर्ण करने के लिए समस्त खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वृक्ष लगाओ के नारे से ब्रज की हरियाली लौटाने का आवाह्न किया गया, सीडीओ द्वारा समस्त कंसल्टिंग इंजीनियर एवं सचिवों को बरारी में अपनायी गई तकनीकी का अध्ययन कर चिन्हित 100 ग्राम पंचायतों में लाड़ली वन की स्थापना के निर्देश दिए गए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1895742
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.