एसएसपी ने 40 निरीक्षक उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

एसएसपी ने 40 निरीक्षक उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर 
  मथुरा । जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है, 40 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई तैनाती सौंपी गई है, पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र ही अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू करें। 


   पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर किया जाने वाला यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है, इससे विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल का संतुलन बेहतर होगा और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में भी सहायता मिलेगी, एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा किए गए इस तबादला आदेश को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाल के दिनों में विभिन्न आयोजनों, त्योहारों तथा बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पुलिस बल की प्रभावी तैनाती को प्राथमिकता दी जा रही है ।
 जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से संबंधित क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित कर्मियों की कार्यमुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी कराई जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1949256
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.