बिना पैमाइश के तोड़ा मंदिर, एसडीएम से की जांच की मांग

बिना पैमाइश के तोड़ा मंदिर, एसडीएम से की जांच की मांग
  मथुरा । तहसील मांट क्षेत्र में एक मंदिर को बिना पैमाइश और सक्षम अधिकारी के आदेश के तोड़े जाने का मामला सामने आया है, ग्रामीणों ने प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एसडीएम मांट को शिकायत पत्र सौंपा है, शिकायत में मंदिर ध्वस्तीकरण के साथ महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का भी आरोप लगाया गया है, वहीं प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है । 


  थाना मांट क्षेत्र के गांव मांट राजा निवासी शिव नारायण पुत्र जमुनादास ने एसडीएम मांट को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि मांट राजा बांगर स्थित खसरा संख्या-410 में कॉलोनी वासियों ने आपसी सहयोग और चंदा एकत्र कर मंदिर का निर्माण कराया था, शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने स्वयं मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी, आरोप है कि संबंधित हल्का लेखपाल नरेंद्र मधुर ने पुलिस की मौजूदगी में बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश और विधिक प्रक्रिया का पालन किए मंदिर को ध्वस्त करा दिया ।
   शिकायतकर्ता द्वारा यह भी कहा गया है कि गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से मंदिर को तुड़वाया गया और विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई, ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर तोड़े जाने से क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे गांव में रोष का माहौल है, शिकायतकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1949260
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.