युवा कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर बनाएं खुद को आत्मनिर्भर-सीडीओ
युवा कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर बनाएं खुद को आत्मनिर्भर-सीडीओ
मथुरा । डेम्पियर नगर स्थित डीपीएस एजुकेशनल सोसाइटी के फैशन डिजाइनिंग कोर्स के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा किया गया, उन्होंने कहा कि देश के हर युवा को कौशल प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए, बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को अपना फैशन बुटीक, फैशन स्टूडियो में गवर्नमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी ।
.jpg)
मंगलवार की एएसएम कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, भाजपा नेता राजू यादव तथा जिला कौशल प्रबंधक ललित यादव ने फीता काटकर किया गया, इसके उपरांत सीडीओ सहित सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण केंद्र की विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया, केन्द्र पर उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं का अवलोकन किया, इस दौरान भाजपा महानगर मंत्री ई0 कल्पना गर्ग, जिला कौशल प्रबंधक ललित यादव, केंद्र निदेशक आशुतोष गर्ग, ई0 देवांश गर्ग, ई0 सारांश गर्ग, निर्देशिका सपना गर्ग, सेंटर मैनेजर फ़ैज़ अहमद, ईश् कुमार, भावना सैनी, खुशी यादव, भूमि यादव, तनीषा शर्मा, कुसुम सिंह, जय श्री आदि उपस्थित रही
मथुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत जैंत का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंगलवार को भ्रमण किया गया जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा तुलसी का उत्पादन एवं तुलसी माला बनाने वाले महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों से वार्ता की गई जिसमें महिला समृह की सदस्यों को तुलसी उत्पादन में आ रही समस्याओं के साथ तुलसी माला बनाने के पश्चात उसको बेंचने हेतु उपलब्ध मार्केट पर विस्तार से चर्चा की गई, पूर्व में पर्यटन विभाग द्वारा विश्व बैंक के सहयोग से संचालित योजना के तहत निर्मित भवनों का भी निरीक्षण किया जिसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये गए ।







.jpeg)







