मुठभेड : दो गो तस्कर दबोचे, एक पुलिसकर्मी को लगी गोली

मुठभेड : दो गो तस्कर दबोचे, एक पुलिसकर्मी को लगी गोली
   मथुरा । थाना कोसीकलां पुलिस टीम ने 23 जुलाई को ग्राम ऐंच में शासन द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में मौजूद कर्मचारी के साथ गंभीर क्षति पहुंचाकर गौशाला से गोवंशों को ले जाने की घटना से सम्बंधित प्रकाश में आये दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से दो तमंचा, छह जिन्दा कारतूस, चार खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) आदि बरामद किये गये हैं ।


   राजू पुत्र जसौन्दी निवासी मीरपुर थाना खुर्जा जनपद बुलन्दशहर व एहसान पुत्र नवाब निवासी हाल निवासी बिछवां थाना बिछवां जनपद मैनपुरी मूल निवासी ग्राम रोहिंदा थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर को नाले पर बने कूड़ेदान के पास रास्ते पर पुलिस पार्टी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर चार राउड फायर किया गया जिसमें आरक्षी सोनू गोली लगने से घायल हो गया, पुलिस पार्टी की आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त राजू के बांये पैर में व अभियुक्त एहसान के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये, इसके बाद दोनों गिरफ्तार कर लिया गया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1950279
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.