फरह के इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान का हुआ आगाज
फरह के इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान का हुआ आगाज
-सूर्या फाउंडेशन द्वारा आदर्श गांव योजना के तहत की गई अनूठी पहल
फरह (मथुरा) । सूर्या फाउंडेशन द्वारा कस्बा स्थित सेठ प्रेमसुख दास भगत इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ एक भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, इसके तहत विद्यालय परिसर में 250 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए, कार्यक्रम में विद्यालय के दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया ।
.jpg)
इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के जोन प्रमुख शत्रुहन लाल कश्यप ने कहा कि ष्वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं संपूर्ण प्रकृति के अस्तित्व का आधार भी हैं, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए, ब्रज क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, पौधे लगा देना ही पर्याप्त नहीं है, देखभाल भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों को गोद लें और उनकी नियमित देखभाल करें ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा वृक्षों के महत्व पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया, सभी ने वृक्ष लगाने एवं उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया, इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के राजकुमार झा, भगवत स्वरूप एवं श्रीओम सहित विद्यालय के प्रबंधक महादेव शर्मा, मंजू गौतम (प्रधानाचार्या), गया प्रसाद मौर्य, योगेंद्र कुमार मौर्य, कमलेश शर्मा, खुश गुलाटी, राजवीर सिंह, राकेश साहू, समर एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।







.jpeg)







