प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
फरह (मथुरा) । फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमरेसी संबंधी पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत फरह स्थित हरदयाल टेक्निकल कैंपस में हुई, इसमें तीन साल से छह साल के बच्चों को पढ़ने लिखने के साथ गणितीय क्रियाओं के बारे में सिखाया जाएगा, प्रशिक्षण का आरंभ खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार तंवर के निर्देशन में हरदयाल टेक्निकल कैंपस में डायरेक्टर प्रो0 रनवीर सिंह एवं बेसिक शिक्षा के एसआरजी अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया ।
.jpg)
एआरपी टीम द्वारा संस्थान निदेशक रनवीर सिंह और एसआरजी का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, इस मौके पर निदेशक ने कहा कि शिक्षक अपने कार्य को मनोयोग से करें और शिक्षण में नूतन गतिविधियों को बच्चों तक पहुंचाए जिससे उनके शिक्षण स्तर में सुधार हो, एसआरजी ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला, बाल बाटिक पर चर्चा की, एआरपी मोहित राजपूत एवं दुर्गेश सिंह ने प्रशिक्षार्थियों से ज्ञान समीक्षा एप पर अपनी उपस्थिति लगाने एवं प्री टेस्ट करने का आग्रह किया, एआरपी सुनीता कुमारी एवं शीतल शर्मा ने सभी प्रशिक्षार्थियों को किट भेंट की, पांच दिवसीय प्रशिक्षण की कार्य योजना के बारे में बताया गया, संचालन नोडल एआरपी तेजपाल ने किया, तकनीकी सहयोग प्रमोद कुमार एवं पंकज सारस्वत द्वारा किया गया ।







.jpeg)







