मानसरोवर कुंड में डूबकर हुई युवक की मौत

मानसरोवर कुंड में डूबकर हुई युवक की मौत
   मथुरा । गुरु पूर्णिमा पर मांट थाना क्षेत्र के राधारानी मानसरोवर कुंड में दर्दनाक हादसा हो गया, यहां बुधवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के घरवाले मौके पर पहुंच गए, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


   गुरु पूर्णिमा पर गांव नंद नगरिया निवासी 20 वर्षीय यशपाल पुत्र साहब राधारानी मानसरोवर कुंड पहुंचे थे, इसी दौरान वह कुंड नहाने के दौरान डूब गए, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, युवक को बाहर निकाल लिया गया, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना पर थाना मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1950280
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.