भारती मिठाई की दुकान से गिरा छज्जा, युवक का फटा सिर

भारती मिठाई की दुकान से गिरा छज्जा, युवक का फटा सिर
-वृन्दावन के गोपीनाथ बाजार में दुकानदारों व राहगीरों में बना अफरातफरी का माहौल
   मथुरा । वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान की ऊपरी मंजिल का छज्जा गिरने से बुधवार सुबह एक राहगीर घायल हो गया, सिर में चोट लगने पर स्थानीय लोग लहूलुहान युवक को निकट में उपचार के लिए ले गए, गनीमत रही कि उस समय बाजार में भीड़ कम थी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया ।


   गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान पर सुबह नास्ता और मिठाई लेने वालों का आवागमन हो रहा था, तभी दुकान के ऊपर बनी पहली मंजिल के छज्जे पर लगी लोहे के जाल को बंदर ने जोर से हिला दिया, इससे छज्जे पर लगी जर्जर टाइल्स और पत्थरों की लटकन टूट कर गिर पड़ी, तभी मिठाई की दुकान के आगे से गुजर रहे विवेक और दुकान पर कार्य करने वाले गौरानगर निवासी भोला के सिर पर पत्थर का एक टुकड़ा गिर गया, इससे भोला का सिर फट गया और खून निकलने लगा ।
   घटनास्थल पर मौजूद एक युवक घायल भोला को लेकर निकट में ही मेडिकल की दुकान पर लेकर पहुंचा और उसका उपचार कराया, हादसे से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई, गनीमत यह रही कि जिस समय छज्जे की लटकन नीचे गिरी उस समय लोग दुकान के अंदर थे, मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम थी, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी, भवन स्वामी को नोटिस दिया जाएगा, 15 दिन के अंदर यदि भवन के गिरासू हिस्से की मरम्मत नहीं करता है तो भवन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1950273
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.