एसआईआर : बीएलओ एवं सुपरवाइजरो ने की विशेष मानदेय की मांग

एसआईआर : बीएलओ एवं सुपरवाइजरो ने की विशेष मानदेय की मांग
-ड्यूटी में खप गए छुट्टियों के दिन, लगातार काम से बढ़ गई थकान और चिंता
  मथुरा । मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा के बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ और सुपरवाइजर के रूप में लगाई थी, वहीं अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी दिन रात काम किया, स्थिति यह रही कि रविवार और अन्य छुट्टियां भी इसी काम में गुजर गईं, शीतकालीन अवकाश के पंद्रह दिन भी इस कार्य में खप चुके हैं और ग्रीष्मकालीन अवकाश भी जनगणना कार्य में जा रहा है । 
  ऐसे में शिक्षकों के सामने कार्य की अधिकता की वजह से आराम का कोई अवसर नहीं बचा है जिससे चिंता और थकान लगातार बढ़ रही है, इन सभी समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति के पदाधिकारी ने तहसीलदार गोवर्धन सुशील कुमार गुप्ता को बीएलओ कार्य के बदले 21 उपार्जित अवकाश एवं 6000 रुपये विशेष बीएलओ मानदेय भुगतान के लिए एसडीएम गोवर्धन के नाम से मांग पत्र दिया है । 
   बीएलओ संगठन के अध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि एसआईआर के कठिन कार्य के बावजूद हजारों बीएलओ और सुपरवाइजर को कोई विशेष मानदेय या भत्ता नहीं मिला केवल मासिक एक हजार बीएलओ के लिए और पंद्रह सौ रुपये सुपरवाइजर के के लिए प्रावधान किया गया जबकि पांच महीने (166 दिनों) तक लगातार भागदौड़ में कर्मचारियों ने अपनी जेब से खर्च किया है, बीएलओ संगठन के महामंत्री विजय कुमार शर्मा ने कहा छुट्टियां कभी सुकून का नाम होती थीं लेकिन अब फील्ड में जाकर सर्वे, ऑनलाइन कार्यों, कागजों और जिम्मेदारियों के बोझ में खोती जा रही हैं, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों और शिक्षकों को विशेष अवकाश दिए जाने चाहिए । 
  बीएलओ संगठन के पदाधिकारियों मुरारी लाल उपाध्याय, प्रेम किशोर शर्मा मनोज रावत, सत्येंद्र सारस्वत, विवेक कुमार, ब्रजराज सारस्वत, रविंद्र मीणा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत व त्याग को देखते हुए कम से कम 21 उपार्जित अवकाश दिए जाने चाहिए जिससे उनका जीवन तनाव और थकान से ग्रस्त हो गया है, मांग पत्र सौंपने वालों में अविनाश शुक्ला, कृष्ण मुरारी, अशोक फौजदार, जय श्रीकृष्ण उपाध्याय, सतेंद्र सिंह, रमेश चंद, बच्चू सिंह, सुनील कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, राजकुमार शर्मा आदि शामिल थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1646152
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.