नगर पंचायत राया की बोर्ड बैठक में पारित हुए कई प्रस्ताव

नगर पंचायत राया की बोर्ड बैठक में पारित हुए कई प्रस्ताव 
   राया । नगर पंचायत राया की बोर्ड बैठक कार्यालय परिसर में आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लाखों रुपये की लागत के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, बैठक में वार्ड सभासदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखते हुए बिजली, पानी, सड़क निर्माण और इंटरलॉकिंग जैसे आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए, पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल एवं अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार ने विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया और प्रस्तावों को पारित किया ।
   बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया ताकि नगर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके, इस दौरान लिपिक अमित शर्मा सहित सभासद सरवन अहमद, रंजीत शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, सलीम कुरैशी, साधना अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, आमिर खान, श्यामवीर चौधरी, अब्दुल कदीर कुरैशी, गीता वर्मा, बबिता गोयल, रविंद्र कुमार, प्रवीन शर्मा, राजवीर सिंह, मोनू अग्रवाल, पप्पू माधव, शिवम ठेनुआ आदि नगर पंचायत सभासद मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1646154
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.