स्मार्ट मीटर : राया में शुरू हुआ छह दिवसीय मेगा कैंप

स्मार्ट मीटर : राया में शुरू हुआ छह दिवसीय मेगा कैंप 
   मथुरा । विद्युत उपखंड राया पर शनिवार से छह दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन शुरू हो गया है, राया में स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं, विद्युत उपखंड राया में लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया जिसके बाद विद्युत विभाग ने मेगा कैंप का आयोजन किया हैं ।
  विद्युत उपखंड अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बिल में अपडेट नहीं हैं, उनको अपडेट करने के साथ ही बिलों में हो रही समस्या का निराकरण तथा स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड कराने के लिए शासन के लिए सभी उपभोक्ताओं का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, मेगा कैंप से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं से समाधान मिलेगा ।
  विद्युत उपभोक्ता नीतेश पाठक का कहना हैं कि हमें इस बात की खुशी हैं कि देर से ही सही पर विद्युत विभाग जागा तो सही गरीबों की समस्या अब उन्हें नज़र आ रही हैं, वही उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से मेगा कैंप का लाभ लेने की अपील की, इस दौरान विकास यादव, लाला, अमरसिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1646144
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.