समाज के अभिन्न वर्गों के साथ महिला सुरक्षा पर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

समाज के अभिन्न वर्गों के साथ महिला सुरक्षा पर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
  मथुरा । मिशन शक्ति के विषेश अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण में सुरेश चन्द्र रावत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नोडल मिशन शक्ति द्वारा मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी जनपदीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार मे किया गया जिसमें चिकित्सक, अध्यापक, अध्यापिका, इण्डस्ट्रियल, महिला छात्रावासों के प्रबन्धक, मुख्य बाजारों के व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों, कार्य योजना के अनुरूप संचालन, आयोजन सुनिश्चित किए जाने हेतु गोष्टी का आयोजन किया गया ।
  महिला सशक्तिकरण के निर्देशों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिनके तहत स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन महिला स्वास्थय पर चर्चा इन्सीनेटर व वैन्डिग मशीन के प्रयोग की जानकारी प्रदान करना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी पढाओ बेटी बचाओ योजना, उज्जवला योजना वन स्टॉप सेंटर, पोषण योजना पीएम स्वानिधि योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना, महिला ई हाट योजना आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कराना, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, महिला हेल्पलाइन 181, 1090, पुलिस कन्ट्रोल 112, एम्बुलेंस 108, नजदीकी थाने के नम्बर की पूरी जानकारी सहित वॉल राइटिंग कराया जाना के बारे में जानकारी दी गई ।
   भारत की सशक्तिकरण की प्रतीक महिलाओं जैसे वीरांगनाएं, कवियित्रियाँ, स्वतंत्रता सेनानी, उद्यमी एवं अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के जीवन चरित्र पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया जाना, प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान में माह में एक दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित काउंसिलिंग की व्यवस्था किया जाना जिसमें स्वास्थ्य परीक्षक एवं काउंसलर का महिला होना आवश्यक है, उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के कैरियर एवं कौशल विकास हेतु समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना, प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाये जाने के लिए वित्तीय साक्षरता के लिए संगोष्ठी, छात्राओं को सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइडलाइन्स के अनुसार कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर रोक लगाने सम्बन्धी अवांछनीय व्यवहारों के प्रति जागरुक किया गया।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1646149
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.