रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग
रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग
-बलदेव में हुआ अग्निकांड, दुकान स्वामी के अनुसार 20 लाख का नुकसान
मथुरा । बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला जामुनी में देर रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जोरदार धमाके के साथ उठी आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
नगला जामुनी निवासी रिंकू की दुकान में योगेश किराये पर रेडीमेड गारमेंट्स का काम करते थे, शनिवार रात योगेश रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे, देर रात अचानक दुकान के भीतर से जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आनन-फानन में पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया, आग इतनी विकराल थी कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, दुकान में रखा कीमती स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया, पीड़ित दुकानदार के अनुसार, दुकान में लाखों रुपये के तैयार कपड़े रखे थे, जो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, करीब 20 लाख रूपये की नुकसान की बात कही है ।
वहीं दमकल विभाग की प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण दुकान में रखी बैटरी का फटना माना जा रहा है, आशंका जताई जा रही है कि बैटरी में ब्लास्ट होने के बाद निकली चिंगारी ने कपड़ों को पकड़ लिया जिससे आग तेजी से फैल गई, बलदेव पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के सटीक कारणों की विस्तृत तफ्तीश कर रही है, पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है ।







.jpeg)









