ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 6 वाहन सीज
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 6 वाहन सीज
-फिटनेस खत्म होने के बावजूद दौड़ रही बस और ओवरलोड ट्रैक्टर डंपरों पर कार्यवाही
मथुरा । जनपद में ओवरलोड वाहनों और नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की, देर रात से लेकर सुबह तक चले विशेष चेकिंग अभियान में विभागीय टीम ने छह वाहनों को सीज कर दिया, कार्रवाई के बाद ओवरलोड कारोबारियों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया ।
परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान ईंट, मिट्टी और निर्माण सामग्री से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपरों की जांच की गई, कई वाहन क्षमता से अधिक भार लेकर सड़कों पर चलते मिले जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया, अभियान के दौरान एक निजी बस भी पकड़ी गई जिसकी फिटनेस वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी इसके बावजूद बस सवारियां लेकर सड़कों पर संचालित हो रही थी ।
विभाग ने बस को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी, परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन कार्य में लगे लोगों में खलबली मची रही, स्थानीय लोगों ने भी विभाग की सख्ती की सराहना करते हुए नियमित अभियान चलाने की मांग की है, एआरटीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)









