मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत
मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत
-राजस्थान रोडवेज के लोहागढ़ डिपो का चालक था मृतक देवेंद्र सिंह
मथुरा । मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, मारपीट की घटना थाना हाईवे क्षेत्र में हुई थी, इस घटना के संबंध में थाना हाइवे पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, थाने पर दर्ज कराई गई एफआईआर में धाराएं बढा दी गई हैं, मृतक राजस्थान रोडवेज के लोहागढ़ डिपो का चालक था और मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की प्रभूनगर कॉलोनी का रहने परिवार सहित रह रहा था।
परिजनों के अनुसार, 9 अप्रैल को प्रभूनगर निवासी दानवीर सिंह उन्हें किसी बहाने से घर से बुलाकर ले गया था, आरोप है कि महौली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास एक आरो प्लांट के समीप निर्माणाधीन मकान में दानवीर और उसके साथियों ने देवेंद्र सिंह के साथ मारपीट की, हमलावरों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है जिससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।
घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर थाना हाईवे पुलिस ने दानवीर सिंह सहित चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, गंभीर रूप से घायल देवेंद्र सिंह को इलाज के लिए फरीदाबाद, हरियाणा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, इस मामले में हत्या के प्रयास के आरोप में एक आरोपी पहले से ही जेल में है, हालांकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है, चालक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।







.jpeg)









