कल्लू डेयरी से करीब 5.5 लाख का दूषित दूध व पनीर कराया नष्ट
कल्लू डेयरी से करीब 5.5 लाख का दूषित दूध व पनीर कराया नष्ट
-खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही हैं कार्यवाही, मचा हड़कंप
मथुरा । शनिवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद खाद्य पदार्थ पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद की विभागीय टीम द्वारा गोपाल बाग कोसी कलां स्थित कल्लू डेयरी पर छापामारी कार्यवाही की गई, डेयरी परिसर में बहुत ही अस्वास्थ्यप्रद एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में पनीर का निर्माण हो रहा था और भंडारण दुग्ध में मक्खियां पडी थीं ।
.jpg)
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पनीर के दो नमूने, मिश्रित दुग्ध के एक नमूना, हीमम का एक नमूना एवं क्रीम का एक नमूना यानी कुल पांच नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिये हैं, वहीं लगभग 1200 किलो दूषित पनीर जिसकी बाजार कीमत करीब तीन लाख 36 हजार रूपये एवं 3000 लीटर मिश्रित दुग्ध मूल्य दो लाख 10 हजार रूपये को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गढ़ा खुदवा कर विनष्ट कराया गया, खाद्य अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर परिसर सील कर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है, इसके अतिरिक्त एसआरडी डेयरी कोसी कलां से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया गया, टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, अरुण राणा, धर्मेंद्र सिंह, मोहर सिंह मौजूद रहे ।
इससे पहले शुक्रवार को खाद्य पदार्थ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद जिसमें खोया, पनीर, घी दही, स्किम्ड मिल्क पाउडर तथा अन्य दुग्ध उत्पाद पर प्रवर्तन अभियान में जनपद में लगातार दूसरे दिन भी दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाईयों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई, मथुरा शहर की दो प्रतिष्ठित डेयरी उत्पाद निर्माण इकाइयों पर कार्यवाही की, यमुनापार रामनगर लक्ष्मी नगर स्थित जैन डेयरी पर कार्यवाही कर मिश्रित दूध, पनीर, घी के कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए जबकि कृष्णापुरी तिराहा स्थित कृष्णा डेयरी से खोआ, घी, पनीर, मिश्रित दूध के कुल चार नमूने संग्रहित कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला को प्रेषित किये गए, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।







.jpeg)









