बलेनो कार और टेंपो की हुई भिड़ंत, एक की मौत, आठ घायल
बलेनो कार और टेंपो की हुई भिड़ंत, एक की मौत, आठ घायल
-गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसों के पास हुआ सड़क हादसा, मौके पर पहुंचे अधिकारी
मथुरा । गोवर्धन थाना क्षेत्र के पलसो गांव के पास शुक्रवार देर रात एक बलेनो कार और टेंपो की टक्कर हो गई, इस हादसे में 35 वर्षीय एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य श्रद्धालु घायल हो गए, मृतक और घायल श्रद्धालु पटना और संभल के निवासी बताए जा रहे हैं ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया, गंभीर घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सुशील कुमार, सीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन की चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेहा चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल लाया गया था, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया जिनमें सुरज कुमार 52 वर्ष पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी बजरंगपुरी पटना, जितेन्द्र 50 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह इटरूआ बबराला संभल, इसी गांव के प्रियांशी 13 वर्ष पुत्री रनवीर, साक्षी गुप्ता 26 वर्ष पुत्री सूरज कुमार बजरंगपुरा पटना, स्नेह लता गुप्ता 50 वर्ष पत्नी सूरज कुमार बजरंगपुरा पटना, सविता 22 वर्ष पुत्री शिशुपाल निवासी इटरूआ बबराला संभल, रघुवीर 35 वर्ष पुत्र हरचंदी श्याम कालौनी बरसाना, राजकुमारी 18 वर्ष पुत्री जुगेन्द्र सिंह इटरूआ बबराला संभल गंभीर रुप से घायल थे, इनको जिला अस्पताल रेफर किया गया, इनमें सूरज कुमार को आगरा के लिए रैफर कर दिया है, डॉ0 चौधरी के अनुसार, एक श्रद्धालु की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के साथ-साथ हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है ।







.jpeg)









