बाल संरक्षण, मानव तस्करी रोकथाम व महिला सुरक्षा पर हुई कार्यशाला

बाल संरक्षण, मानव तस्करी रोकथाम व महिला सुरक्षा पर हुई कार्यशाला 
   मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) द्वारा पुलिस लाइन सभागार में मासिक गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का पर्यवेक्षण पुलिस अधीक्षक अपराध ने किया जबकि अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी के0पी0 सिंह ने की, कार्यशाला का संचालन प्रभारी निरीक्षक एजेपीयू एवं एएचटी रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में किया गया ।
   कार्यशाला में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, मानव तस्करी की रोकथाम तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम-2013 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने बच्चों के संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा संवेदनशील मामलों में समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर अपने विचार रखे, बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, श्रम विभाग, अभियोजन विभाग, जिला प्रोबेशन एवं बाल संरक्षण इकाई, महिला अपराध प्रकोष्ठ, राजकीय बाल एवं बालिका गृह, वन स्टॉप सेंटर, डीसीआरबी, महिला थाना, जीआरपी, आरपीएफ, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
   अधिकारियों ने बाल श्रम, बाल तस्करी, लापता बच्चों की खोज, संकटग्रस्त बच्चों के पुनर्वास तथा महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में विभागीय समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर दिया, इस दौरान थानों में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारियों को भी बच्चों से संबंधित मामलों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, कार्यशाला में यह भी तय हुआ कि बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी संबंधित विभाग नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके, कार्यक्रम का उद्देश्य कानूनों के प्रभावी पालन के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1850209
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.