समाधान दिवस : सदर तहसील में पहुंचे 44 फरियादी, 5 का समाधान
समाधान दिवस : सदर तहसील में पहुंचे 44 फरियादी, 5 का समाधान
मथुरा । सदर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, एसडीएम सदर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया ।
तहसील दिवस के दौरान राजस्व, नगर निगम, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई, इनमें भूमि विवाद, खतौनी में नाम दर्ज कराने, नामांतरण, अवैध कब्जे, जलभराव, सफाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे, एसडीएम आदेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है, उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें और अनावश्यक रूप से लंबित न रखें ।
उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, खतौनी में नाम दर्ज करने एवं संशोधन संबंधी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, कहा कि जिन मामलों में मौके पर जांच आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई, उन्होंने बताया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित कराया जाएगा, तहसीलदार सदर अमित त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पंकज यादव, राघव गोस्वामी, राकेश उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)









