ट्रेक्टर ट्राली ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की कार में मारी टक्कर

ट्रेक्टर ट्राली ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की कार में मारी टक्कर
-पुलिस चौकी प्रभारी ने नहीं उठाया फोन, एसडीएम सदर ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
  मथुरा । जनपद के फरह क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि उनको किसी जनप्रतिनिधि का भी डर नहीं बचा है, शुक्रवार रात फरह के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह अपनी कार से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी ओल क्षेत्र के नगला अबुआ के समीप उन्होंने आगे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से हार्न बजाकर साइड मांगी, इसी से खनन माफिया बौखला उठा, बार बार हार्न सुनकर साइड तो दे दी, मगर पीछे से ट्रैक्टर द्वारा गाडी में टक्कर मार दी जिससे उसकी गाडी क्षतिग्रस्त हो गई ।
  ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि उन्होंने ओल चौकी इंचार्ज को कई बार कॉल की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, इसके बाद एसडीएम सदर को घटना की सूचना फोन से दी तो उन्होंने खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है, शनिवार सुबह ब्लॉक परिसर में हुई बैठक के बाद फरह क्षेत्र के प्रधान ब्लॉक प्रमुख के साथ लामबंद हो गये हैं, सभी ने खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है, बताया कि ओल क्षेत्र में बडे पैमाने पर रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा अवैध खनन हो रहा है, जब वह वहां से निकले तब उनके सामने भी खनन होता मिला, शीघ्र ही वह फरह क्षेत्र में पनप रहे खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई के लिये मांग करेंगें ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1850215
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.