सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल
चौमुहां (मथुरा) । देवी आर्ट्स रोड जैत कट के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार गोपाल उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र दानबिहारी, निवासी मदन मोहन घेरा, मालीपाड़ा, वृन्दावन अपने मित्र महेश उर्फ गोलू उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र राजू निषाद, निवासी गौतमपाड़ा, वृन्दावन के साथ अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी-85 सीएफ-9960 से देवी आर्ट्स रोड जैत कट होते हुए चौधरी पंजाबी ढाबा पर खाना खाने जा रहे थे ।
तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेश उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल वृन्दावन में भर्ती कराया, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है ।







.jpeg)









