भाजपा शासन में नहीं की जा सकती है न्याय की उम्मीद-रवि प्रकाश

भाजपा शासन में नहीं की जा सकती है न्याय की उम्मीद-रवि प्रकाश
-आप ने चंदा चोरी प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट से की स्वतः संज्ञान लेने की मांग 
  मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे के संबंध में दिनेश फलाहारी द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मांग की है कि सर्वाेच्च न्यायालय मामले का स्वतः संज्ञान ले, अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के लिए जमीन खरीद में हुई चंदा चोरी के बाद अब चढ़ावा चोरी के शर्मनाक मामले सामने आने पर भाजपा की डबल इंजन सत्ताओं से किसी किस्म के न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है ।
  उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में कभी भी इस तरह के गंभीर आरोप नहीं लगे, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि निर्दाेष विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भाजपा की ईडी, सीबीआई एवं इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बिना किसी आधार के कार्रवाइयों कर उन्हें वर्षों तक जेलों में डाले रखा लेकिन प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी की धनराशि की बरामदगी होने के बावजूद भी एफआईआर ना होना, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस चोरी में लिप्त अपराधियों को बचाने की साजिश चल रही है ।
   उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने के का जश्न मना रही आरएसएस और इसी की कोख से जन्मी विश्व हिंदू परिषद तथा भाजपा का इतना घिनौना चेहरा सामने आएगा, यह कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इनके लोग प्रभु श्री राम एवं प्रभु श्री कृष्णा के यहां भी चोरी डकैती करेंगे, चंदा चोरों और चढ़ावा चोरों में विगत के मुगलकालीन इतिहास के मंदिरों के लुटेरों के बीच अब कोई अंतर नहीं रह गया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1850200
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.