फेम ने वारदातों के खुलासे पर एसएसपी व एसपी सिटी का किया अभिनंदन
फेम ने वारदातों के खुलासे पर एसएसपी व एसपी सिटी का किया अभिनंदन
-प्लाईवुड फर्म कर्मचारी से हुई थी 25 लाख की टप्पेबाजी, शतप्रतिशत बरामदगी
-गत दिनों 550 ग्राम सोने की लूट की घटना का हुआ पर्दाफाश, 650 ग्राम सोना बरामद
मथुरा । गत दिवस शहर में दो अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज वारदातों का अनावरण करने वाली मथुरा पुलिस के हौसले को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के द्वारा सराहना की गई है, मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी सिटी को उनके कार्यालय पहुंचकर दुपट्टा ओढ़ाकर और उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया।

व्यापारी नेताओं ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जहां एक तरफ प्लाईवुड फर्म के कर्मचारी से लूटी गई 25 लाख रुपये की नकदी की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई तो वहीं दूसरी तरफ 550 ग्राम सोने की लूट के मामलों में अपराधियों को दबोचकर पुलिस ने जो सफलता हासिल की है, यह अत्यंत सराहनीय है, इस त्वरित कार्रवाई और लूटे गए धन व आभूषणों की सकुशल बरामदगी ने यह सिद्ध कर दिया है कि मथुरा पुलिस आमजन, व्यापारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध और सतर्क है।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों का कहना है कि पुलिस टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा ने अपराधियों के मन में कड़ा भय पैदा किया है और कानून-व्यवस्था के प्रति जनता एवं व्यापारिक वर्ग का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है, इस दौरान फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री सुभाष सैनी, महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल और मदन मोहन राजपूत, सौरभ अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)







