डीएलएड इंटर्नशिप को जारी हुई विद्यालयों की सूची

डीएलएड इंटर्नशिप को जारी हुई विद्यालयों की सूची 
  फरह । मथुरा डाइट ने 2025 के अवशेष प्रशिक्षुओं की इंटर्नशिप के लिए पुन पोर्टल खोल दिया है, पोर्टल कल गुरुवार तक खुला रहेगा, नव प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा के प्रभार ग्रहण के बाद से डाइट की कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन दिखा है, 2025 के डीएलएड प्रशिक्षुओं की प्रथम इंटर्नशिप के लिए 16 जुलाई से प्राथमिक स्कूल आवंटित किए गए थे लेकिन उचित विकल्प नही मिलने से बहुत से छात्र इंटर्नशिप ज्वाइन नहीं कर सके ।
  कई कॉलेज संचालक डाइट प्राचार्य से मिले, शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डाइट प्राचार्य ने पुन पोर्टल को ओपन करा दिया है, साथ ही पहली बार स्कूलों की सूची भी जारी की गई है ताकि बहाना लगाकर विकल्प परिवर्तन की गुंजाइश न बचे, इस पहले का लोगो ने स्वागत किया है, प्राचार्य के अभिनव प्रयोग की लोग सराहना भी कर रहे हैं, गौरतलब हो कि 2024 में समुचित अवसर नही मिलने से करीबन तेरह सौ डीएलएड प्रशिक्षु परीक्षा से वंचित हो गए थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1958067
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.