राया में पकडा 465 बोरी राशन का चावल, ट्रक किया जब्त

राया में पकडा 465 बोरी राशन का चावल, ट्रक किया जब्त 
 राया (मथुरा) । सरकारी राशन के चावल की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पूर्ति विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, राया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका तो उसमें तिरपाल के नीचे बड़ी मात्रा में चावल की बोरियां मिलीं, सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, जांच में ट्रक से 465 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं, प्रत्येक बोरी में करीब 50 से 55 किलो चावल था ।
 अधिकारियों के मुताबिक जांच में यह पीडीएस का फोर्टिफाइड चावल पाया गया, ट्रक चालक मौके पर चावल से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, पूछताछ में चालक ने बताया कि चावल हाथरस से दिल्ली ले जाया जा रहा था, मामले में चालक सहित कथित रूप से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई, बरामद चावल को सुरक्षित रखने के लिए उचित दर विक्रेता की सुपुर्दगी में दिया गया जबकि ट्रक पुलिस के हवाले किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1958062
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.