परशुराम शोभायात्रा समिति महिला प्रकोष्ठ का किया पुनर्गठन

परशुराम शोभायात्रा समिति महिला प्रकोष्ठ का किया पुनर्गठन
-रश्मि चतुर्वेदी बनीं जिलाध्यक्ष, ज्योति चतुर्वेदी को जिला प्रभारी की कमान
  मथुरा । भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति की ओर से बसंत बिहारी जी मंदिर, स्वामी घाट में महिला प्रकोष्ठ के पुनर्गठन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान संगठन की महिला टीम में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए रश्मि चतुर्वेदी को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और ज्योति चतुर्वेदी को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया, समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया ।
  राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई पदाधिकारी संगठन को समाज से जोड़ते हुए सेवा, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य करें, समिति के उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि संगठन में सक्रिय रूप से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जो पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय नहीं रहेंगे, उनके स्थान पर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा, इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाते हुए समाजहित में लगातार कार्य करना है। 
   राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति अब सिर्फ शोभायात्राओं के आयोजन तक सीमित नहीं है, समिति समाज के बीच विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक और जनहितकारी गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी बढ़ा रही है, इसी उद्देश्य से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जा रहे हैं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रश्मि चतुर्वेदी और जिला प्रभारी ज्योति चतुर्वेदी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की बात कही, पूजा चतुर्वेदी, तनुजा चतुर्वेदी, प्रीति, श्रद्धा, राजकुमारी, संत कुमार, पंडित महेश चतुर्वेदी, ध्रुव, यश, पार्थ और अंश चतुर्वेदी सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1958060
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.