जनपद में 9 से 17 तक ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान
जनपद में 9 से 17 तक ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान
-ग्राम पंचायतें मुख्य मार्गों, शासकीय भवनों व अमृत सरोवर के आसपास करायेंगी सफाई
मथुरा । जनपद की 495 ग्राम पंचायतों में 9 से 17 अगस्त के बीच वंदे मातरम के तृतीय चरण के साथ हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन जनभागीदारी के साथ संचालित करायेगा जिसका शासन ने कार्यक्रम आयोजन के लिए समय सारणी जारी कर दी है जिसके अंतर्गत प्रत्येक घरों पर 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फैराया जाएगा, ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गों, शासकीय भवनों एवं अमृत सरोवर के आस पास सफाई और चूना का छिड़काव किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि 9 अगस्त से पूर्व प्रशासक की अध्यक्षता में सचिव, पंचायत सहायक द्वारा ग्रामीणों एवं मुख्य व्यक्तियों के साथ ग्राम सभा की बैंठक करेंगे जिसमें 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं संस्था पर तिरंगा लगाने हेतु चर्चा कर वातावरण सृजन किया जायेगा, बैठक में ग्राम पंचायत के वार्ड और, मोहल्ला वार, मजरावार आशा, आंगनवाड़ी, पंचायत सहायक, चौकीदार, उचित दर विक्रेता को जिम्मेदारी देकर प्रत्येक भवन झंडा फहराना सुनिश्चित किया जायेगा, उन्होंने सफाईकर्मियों को निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायत के मुख्य मार्गों, शासकीय भवनों एवं अमृत सरोवर के आस-पास सफाई सुनिश्चित करायी जायेगी, 15 अगस्त को चूना छिड़काव कराया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा उपलब्ध कराये गये झण्डों को ग्राम पंचायत के वार्ड, मौहल्ला, मजरों में ऐसे परिवारों को निःशुल्क वितरित किया जायेगा जिनके पास पुराना झण्डा उपलब्ध नहीं है, ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय पर झण्डे की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर इच्छुक व्यक्तियों को झण्डे की ब्रिकी की जायेगी जिसकी धनराशि राज्य वित्त आयोग के खाते में जमा की जायेगाी, बताया कि 9 अगस्त को ग्राम पंचायत के डिजिटल लाइब्रेरी के छात्रों, युवा मंगल दल के युवाओं, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ तिरंगा रैली निकाली जायेगी ।







.jpeg)







