स्मार्ट क्लास से बच्चों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान-खण्ड शिक्षा अधिकारी

स्मार्ट क्लास से बच्चों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान-खण्ड शिक्षा अधिकारी
  मथुरा । विकास खंड बलदेव के ग्रामीण परिषदीय विद्यालयों में भी अब शिक्षा के बदलते स्वरूप की तस्वीर नजर आने लगी है, शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने स्मार्ट टीवी के शुभारंभ का फीता काटकर, स्मार्ट कक्षा की विधिवत शुरुआत कर शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल की, तकनीक आधारित इस कक्षा के शुरू होने से अब यहां के छात्र-छात्राएं डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे । 
  खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत कर, उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली, उन्होंने आधुनिक शिक्षा के इस दौर में स्मार्ट क्लास को बच्चों के ज्ञान और सीखने की क्षमता को नई दिशा देने वाला बताया, उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को विषयों को समझने में आसानी होगी और उनकी रुचि पढ़ाई के प्रति और अधिक बढ़ेगी क्यूंकि आधुनिक समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है ।
   उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट क्लास की अत्यंत आवश्यकता है, अब स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के वीडियो, एनिमेशन और इंटरैक्टिव कंटेंट दिखाए जा सकेंगे, इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी, ग्रामवासियों ने बताया कि शैक्षिक क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से शिक्षा के प्रति अभिभावकों का विश्वास मजबूत हुआ है ।
 प्रधानाध्यापक डॉ0 जगदीश पाठक ने बताया कि स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चे अब केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें देश-दुनिया की घटनाओं और नई जानकारियों से भी जुड़ने का अवसर मिलेगा, इस स्मार्ट टीवी के लगने से अब कक्षा में पढ़ाई और भी आसान हो जाएगी और कठिन विषयों को चित्रों और वीडियो के माध्यम से समझाया जा सकेगा, इससे बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ेगी और उपस्थिति में भी सुधार होगा।  इससे विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, रचनात्मक सोच और सामान्य ज्ञान में सुधार होगा, बिंदु शर्मा, डॉ ममता रानी, अचल कुमार, प्रेम चंद, पूजा रानी, अरुण कुमार, रविंद्र रावत, सुशेंद्र मित्तल आदि की उपस्थिति रही ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959096
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.