एमवीडीए छाता में 117 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित करेगा आवासीय योजना

एमवीडीए छाता में 117 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित करेगा आवासीय योजना
-रुक्मिणी योजना वृन्दावन के 18 साल के बाद विकसित की जा रही है यह आवासीय योजना
  मथुरा । मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण जल्द ही छाता स्थित बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है, 18 साल के बाद प्राधिकरण की यह सबसे बड़ी आवासीय योजना है, योजना के लिए 102 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। गौरतलब है कि दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एमवीडीए ने सितंबर 2024 में 117 हेक्टेयर क्षेत्रफल की छाता आवासीय योजना को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की थी, करीब 15 माह के दौरान दिसंबर 2025 तक 60 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया ।
  इसके बाद वर्तमान उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई, गत 7 माह में अब 102 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, इस योजना की शेष भूमि का अधिग्रहण भी अगले कुछ समय में पूरा होने की संभावना है, भूमि अधिग्रहण की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने योजना को लॉन्च करने की तैयारियां तेज कर दी हैं, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि छाता आवासीय योजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, रुक्मिणी विहार आवासीय योजना, वृंदावन के बाद करीब 18 साल बाद प्राधिकरण छाता में सबसे बड़ी आवासीय योजना लॉन्च करने की तैयारी में है ।
  इस योजना के लिए करीब 350 किसानों की सहमति प्राप्त की गई है, 117 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस आधुनिक आवासीय योजना में आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के साथ-साथ विद्यालय, महाविद्यालय, ग्रुप हाउसिंग, होटल, सुपर मार्केट, अस्पताल, ईडब्ल्यूएस भूखंड, आवास निकट भी अतिरिक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित अन्य सामुदायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, विप्रा उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना का स्थान कोकिलावन शनिधाम, बरसाना और नंदगांव जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के निकट होने के कारण इसे भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959102
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.