नगर आयुक्त ने पार्षदों संग की माइक्रो प्लानिंग पर चर्चा

नगर आयुक्त ने पार्षदों संग की माइक्रो प्लानिंग पर चर्चा
  मथुरा । भूतेश्वर जोन के पार्षदों के साथ नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने क्षेत्रीय जन समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भूतेश्वर कार्यालय में बैठक की, इस दौरान सभी अपर नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त उपस्थित रहे, बैठक में नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था, नाले नालियों की नियमित सफाई, सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क पैच मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। 
  उन्होंने उपस्थित पार्षदों से वार्डवार संवाद कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति, चल रहे विकास कार्यों तथा स्थानीय जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त की, बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं नागरिकों की आवश्यकताओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया, नगर आयुक्त ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
   नगर आयुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप वार्डों की मूलभूत समस्याओं का दीर्घकालीन एवं प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा ताकि स्थानीय नागरिकों को बार-बार एक ही समस्या का सामना नही करना पड़े तथा उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, बैठक में अपर नगर आयुक्त सुनीता कुमारी, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार तथा सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959097
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.