के0आर0 कॉलेज के युवाओं ने जन जागरण का लिया संकल्प
के0आर0 कॉलेज के युवाओं ने जन जागरण का लिया संकल्प
मथुरा । किशोरी रमण स्नातकोत्तर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर संचालित नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए घर, परिवार, रिश्तेदारों, गांव, शहर तथा खेत खलिहानों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया ।
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का लक्ष्य साकार किया जा सकता है, शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नवीन अग्रवाल तथा एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक के निर्देशन में संपन्न हुआ, प्रो0 राजेश अग्रवाल, प्रो0 राजेश गौतम, प्रो0 उमेश शर्मा, प्रो0 विनोद खंडेलवाल, डॉ0 राजेश सारस्वत, डॉ0 रामदत्त मिश्रा, डॉ0 अजय उपाध्याय, डॉ0 विजय नारायण, रामकिशन शर्मा, दीपक कुमार, संजय सिंह, नितिन कुमार, रिंकू, तरुण कुमार, प्रवेश शर्मा, पवन कुमार उपस्थित रहे ।







.jpeg)







