जमुनापार पुलिस ने पकड़ा तमंचा कारतूस के साथ युवक

जमुनापार पुलिस ने पकड़ा तमंचा कारतूस के साथ युवक 
  मथुरा । थाना जमुनापार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे जमुनापार थाना क्षेत्र के तैयापुर मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान उमेश उर्फ भोला पुत्र रामरूप, निवासी ग्राम डहरुआ, थाना जमुनापार को पकड़ा ।
  पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है, आरोपी की उम्र 23 वर्ष बताई गई है, पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जमुनापार में मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की, आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी थाना जमुनापार में आर्म्स एक्ट के दो और आबकारी अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक मिथलेश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल तीव्र कुमार और कांस्टेबल फैजान शामिल रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959104
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.