श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगेंगे प्लास्टिक मुक्त भंडार-नगर आयुक्त

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगेंगे प्लास्टिक मुक्त भंडार-नगर आयुक्त
  मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों एवं शहर के भंडारा संचालकों के साथ भूतेश्वर मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की, बैठक में नगर के लगभग 30 भंडारा संचालक एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
   बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने सभी से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान आयोजित होने वाले सभी भंडारों में एकरूपता दिखाई दे, इसके लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित डिज़ाइन एवं रंग के अनुसार ही टेंट एवं बैनर लगाए जाएं तथा बैनरों पर केवल नगर निगम द्वारा निर्धारित संदेश अंकित किए जाएं, साथ ही हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है का संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाये, नगर आयुक्त ने भंडारा संचालकों से अपील की कि वे 25 अगस्त तक अपने भंडारे का पंजीकरण एवं अनुमति अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें, बैठक में भंडारा संचालन हेतु निर्धारित नियम एवं शर्तों की भी विस्तृत जानकारी दी गई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959104
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.