रोडवेजकर्मियों के लिए लागू हुई विशेष प्रोत्साहन योजना

रोडवेजकर्मियों के लिए लागू हुई विशेष प्रोत्साहन योजना
-26  से 31 तक बसों का संचालन करने पर मिलेगी अतिरिक्त राशि, अवकाश निरस्त
  मथुरा । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा चालकों, परिचालकों एवं कार्यशाला कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना घोषित की गई है, यह योजना 26 से 31 अगस्त तक कुल छह दिनों की अवधि के लिए लागू रहेगी, इसका उद्देश्य त्योहार के समय परिवहन सेवाओं को सुचारू बनाए रखना और कर्मचारियों को बेहतर सेवा के लिए प्रोत्साहित करना है ।
  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में जो चालक व परिचालक (संविदा कर्मियों सहित) प्रतिदिन उपस्थित रहकर बस संचालन करते हैं और कुल 1800 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, उन्हें 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, इसके अलावा जो संविदा चालक व परिचालक 1800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हैं, उन्हें अतिरिक्त किलोमीटर के लिए प्रति किलोमीटर 55 पैसे की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, इस राशि का भुगतान संबंधित डिपो स्तर पर स्थानीय रूप से किया जाएगा, तकनीकी कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन योजना का प्रावधान किया गया है, एआरएम मथुरा डिपो कमल किशोर आर्य ने बताया कि रक्षा बंधन पर सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों के 26 से 31 अगस्त तक का अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1977928
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.