महानगर के वार्ड 15 में स्थिति बदहाल, फिर भी चुका रहे टैक्स

महानगर के वार्ड 15 में स्थिति बदहाल, फिर भी चुका रहे टैक्स
-नारकीय जीवन जी रहे सेंटपाल फेस दो के वाशिंदे, किया प्रदर्शन, पार्षद पर लगाये आरोप     मथुरा । वार्ड संख्या 15 एटीवी के पीछे स्थित सेंटपाल कालोनी फेस द्वितीय में नालियों नही होने से सड़क पर हो रहे जलभराव और साफ-सफाई की कमी से परेशान स्थानीय निवासियों और महिलाओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा, दर्जनों स्थानीय लोगों ने कालोनी में सड़क पर जमा दूषित पानी के पास एकत्र होकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की ।
   कालोनीवासियों का कहना है कि नाली ना होने से घरों से निकलने वाला पानी मुख्य रास्तों पर भरा हुआ है जिससे लोगों का पैदल चलना और दोपहिया वाहनों से आवाजाही करना भी दूभर हो गया है, आए दिन स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग आए दिन इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे है, खाली प्लाटों में जमा हुए गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं और भीषण बदबू फैल रही है जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि मंदिर के जाने के लिए उन्हें इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है ।
  कालोनीवासियों ने इसकी शिकायत विधायक श्रीकांत शर्मा से भी की और विधायक के द्वारा लिखा पत्र नगर निगम अधिकारियों को भी दिया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है, लोगों का कहना है कि यदि जल निकासी की उचित व्यवस्था (नाली, नाला निर्माण) नहीं हुई तो वह धरना देने को विवश होंगे, उन्होंने पार्षद जितेंद्र सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने आने में असमर्थता जताई, प्रदर्शन में सोनू फौजी, सुरेश अवस्थी, जगवीर सिंह, बच्चू सिंह,उपेंद्र फौजी, मुकेश फौजी, सचिन भारद्वाज, महेश सिंह चौहान, यादवेंद्र अग्रवाल, दुर्गेश कुंतल, अमन, बबलू सोनी, योगेश पचौरी, टिंकू, प्रमोद चौधरी, मोनू चौधरी, अनिल शर्मा सोनिया वर्मा, पूजा वर्मा, लक्ष्मी भारद्वाज, शकुंतला देवी, सोनिया अग्रवाल आदि शामिल रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1977930
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.