एफएलएन प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच का हो गया समापन

एफएलएन प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच का हो गया समापन
   बलदेव । बीआरसी बलदेव के सभागार में चल रहा पांच दिवसीय एफएलएन  प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच का समापन हुआ, इस दौरान शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा में सुधार और उनके सर्वांगीण विकास पर जोर देने का आह्वान किया गया, प्रशिक्षण का डीसी जिला प्रशिक्षण प्रभारी विक्रांत कुमार ने निरीक्षण किया, उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचकर शिक्षकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली और विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया ।
  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी विक्रांत कुमार जिला प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि हर बच्चा सीख सकता है, शिक्षकों से कहा कि बच्चों को सही दिशा, सही विधि और पूरे मन से मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है, उन्होंने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से लागू करने का आह्वान किया, कहा कि निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान की मजबूत नींव प्रदान करना है, प्राथमिक स्तर पर बच्चों की बुनियादी दक्षताएँ मजबूत होने से उनकी आगे की शिक्षा बेहतर ढंग से आगे बढ़ पाएगी । 
  नोडल एआरपी गीता रावत ने टेन प्वाइंट टूल किट, टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री), भाषा एवं गणित में बच्चों को निपुण बनाने के लिए अपेक्षित दक्षता हासिल कराने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने बताया कि बच्चों में बुनियादी भाषा ज्ञान एवं गणितीय समझ विकसित करना एफएलएन प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है, इसके लिए शिक्षक कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक और गतिविधि आधारित बनाएं, इस दौरान एआरपी शुभम् आनंद,खुशबू श्रीवास्तव,लोकेश शर्मा,लक्ष्मण पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1977921
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.