कांग्रेस आर्ब्जवर ने लिया पार्टी संगठन की मजबूती के लिए फीडबैक
कांग्रेस आर्ब्जवर ने लिया पार्टी संगठन की मजबूती के लिए फीडबैक
मथुरा । कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बलदेव ब्लॉक में बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं जनपद की मुख्य पर्यवेक्षक डॉ0 अंजलि निम्बालकर की उपस्थिति में बैठक की जिसमें ब्लॉक व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और कार्यकर्ताओं की राय जानी, बैठक में आर्ब्जवर डॉ0 अंजलि निम्बालकर ने ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक कर व्यक्तिगत वार्ता की ।
उन्होंने संगठन के विस्तार, जमीनी स्तर की चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया, सहयोगी कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि एवं प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, जब तक हमारा जमीनी ढांचा मजबूत नहीं होगा, तब तक हम जनता की आवाज को मजबूती से नहीं उठा सकते, उन्होंने बलदेव ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़ें और उनके मुद्दों पर संघर्ष करें ।
बैठक के अंत में संकल्प लिया गया कि फरह ब्लॉक में संगठन को हर स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाया जाएगा, बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया, हाकिम सिंह छोंकर, टिंकू धनगर, शैलेंद्र चौधरी, राजा गौतम, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सैना, राजेंद्र सिंह, दीपक आर्य, सुंदर प्रधान , मान सिंह प्रधान, चंद्र वीर छौंकर, करन निषाद, दीपक दीक्षित, बलवीर प्रधान, संजय शर्मा, कैलाश पंडित, हरीश प्रधान, सुखदेव प्रधान, राहुल कुमार, सुरेश शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे ।







.jpeg)







