नगर निगम के न्यूनतम वेतनभोगी कर्मी हैं उपेक्षा के शिकार
नगर निगम के न्यूनतम वेतनभोगी कर्मी हैं उपेक्षा के शिकार
-कई महीने से जारी नहीं किया गया है वेतन, परिवार चलाना हो रहा मुश्किल
मथुरा । नगर निगम मथुरा वृन्दावन के समस्त स्थाई कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग कम्प्यूटर ऑपरेटर व सेवकों के वेतन एवं पेंशन भोगियों के बकाया एरियर का भुगतान नहीं होने से बेचैनी है, स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने जुलाई माह का सफाई कर्मचारियों का वेतन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन जारी कर दी गई है लेकिन आउटसोर्स कम्प्यूटर ऑपरेटर व समस्त सेवक एक अल्प वेतन भोगी कर्मचारी हैं जिनका जून व जुलाई का वेतन अभी तक जारी नही किया गया है, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है ।
श्रावण मास होने के कारण सभी कर्मचारियों का अन्य परिवारों की तहर खर्चा बढ जाता हैै जिसके कारण कर्मचारियों को अपने अपने परिवार चलाने में आर्थिक परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, नगर निगम मथुरा वृन्दावन के समस्त सामान्य स्थायी आउटसोर्स कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन भी जारी नही किया गया है, साथ ही स्थायी सामान्य एवं सफाई कर्मचारियों का जनवरी से जुन 2026 तक की अवधि का दो प्रतिशन एरियर का बकाया भुगतान भी लंबित है, जबकि शासन द्वारा विगत कई माह पूर्व शासनादेश जारी कर दिया है, नगर निगम के कर्मचारियों का बकाया एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, महासंघ के प्रांतीय उप महामंत्री मदन मोहन ने बताया कि न्यूनतम वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन समय से निर्गत किया जाना चाहिए जबकि नगर निगम इसके उलट कर्मचारियों को कई महीने तक वेतन ही नहीं जारी करता है ।







.jpeg)







