राष्ट्र रक्षा सूत्र आह्वान के साथ निकाली गई संकल्प रैली निकाली
राष्ट्र रक्षा सूत्र आह्वान के साथ निकाली गई संकल्प रैली निकाली
मथुरा। साध्वी ऋतंभरा के संकल्प राष्ट्र रक्षा सूत्र बन्धन यात्रा की निरन्तरता को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत वर्ष मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत राष्ट्र रक्षा सूत्र आह्वान एवं संकल्प रैली का आयोजन सैनिकों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया, इस अवसर पर एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह (1,11,111) राखियां समर्पित कर स्थान स्थान पर सैनिकों को बांधी जाएंगी ।
यह रैली संविद् गुरुकुलम् गर्ल्स सैनिक स्कूल, वृंदावन के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर पवित्र श्री रंगजी मंदिर, वृंदावन तक जाएगी। इस राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत यात्रा में विद्यालय की लगभग 500 छात्राएँ पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ सहभागिता कर रही थीं । सैनिक वेश में छात्राएँ हाथों में रक्षा सूत्र लेकर देशवासियों को संदेश दे रहीं थी, छात्राएं हाथों राष्ट्र भक्ति की श्लोगन पट्टिकाएं लेकर समाज को जगाने का आह्वान कर रहीं थीं, यात्रा का मूल उद्देश्य था लोग अधिक से अधिक लोग राष्ट्र रक्षा सूत्र यात्रा से जुड़े अपने संगठनों से अधिक से अधिक राखियां 20 अगस्त तक समविद गुरुकुलम में जाकर सौंप दें, विद्यालय की डायरेक्टर सुमन लता, प्रधानाचार्या पूजा सिंह तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।







.jpeg)







