भाजपा महानगर के सभी मंडलों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भाजपा महानगर के सभी मंडलों में निकाली गई तिरंगा यात्रा
   मथुरा । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सभी मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, कृष्णा नगर मंडल, वृंदावन मंडल, होली गेट मंडल सहित सभी मंडलों में निकली यात्राओं में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया, तिरंगा यात्राओं में विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।


   विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र गौरव की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, तिरंगा यात्रा समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है, महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। मथुरा की धरती सदैव राष्ट्रभक्ति और संस्कृति की प्रेरणा देती रही है, महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने उत्साह व अनुशासन के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर संगठन की राष्ट्रभक्ति और समर्पण की भावना को प्रदर्शित किया है ।
   जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है, तिरंगा यात्रा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी व्यक्त करने का संकल्प है, उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए, तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रभक्ति के नारों से महानगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1977927
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.