मथुरा पुलिस ने की साइबर अपराध से जुड़े दो गावों में बड़ी कार्यवाही

मथुरा पुलिस ने की साइबर अपराध से जुड़े दो गावों में बड़ी कार्यवाही
-एसपी देहात के नेतृत्व में दबोचे 34 साइबर अपराधी, 45 अपराधी भागने में रहे सफल 
   मथुरा । जनपदीय पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े थाना शेरगढ़ के दो गावों में रविवार की सुबह बड़ी कार्यवाही की जिसका नेतृत्व एसपी देहात कर रहे थे, दो टीमों ने गांव जंघावली और विशंभरा में एक साथ छापेमारी की, दोनों टीमों में सात राजपत्रित अधिकारी, 13 थाना प्रभारी और उनकी टीमें तथा कुल 240 पुलिसकर्मी शामिल थे, इस दौरान पुलिस ने पहले से चिन्हित किये गये 34 साइबर अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 45 चिन्हित अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहे ।


  पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार साइबर ठगों में आठ ऐसे हैं जो पहले से साइबर क्राइम में जेल जा चुके हैं, भागे हुए अपराधियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, गिरफ्त में आये अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के कड़े निर्देश पर रविवार तड़के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के जांघवली और विशंभरा गांव में भारी पुलिस बल ने दबिश दी, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारियों और कई थाना प्रभारियों की टीम ने रणनीति बनाकर गांवों को चारों तरफ से घेर लिया ।
   एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने कार्यवाही के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में साइबर अपराधियों द्वारा लगातार साइबर फ्रॉड किये जाने की सूचना मिल रहीं थी, एसएसपी के निर्देश पर थाना शेरगढ़ क्षेत्र में दो टीमों ने कार्यवाही की, दो गांव जो चिन्हित हैं शेरगढ़ ओर जंघावली में रेड की गई, आज दो टीमों के द्वारा दो अलग अलग रेड की गई, छह राजपत्रित अधिकारी, 13 थाना प्रभारी की टीम थी, कुल 240 पुलिस बल के साथ दोनों जगह रेड की गई है, प्रतिबंब पोर्टल द्वारा हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये थे, रेड के क्रम में जंघावली से 11 गिरफ्तारी हुई हैं जबकि 17 अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं और गांव विशंभरा से कुल 23 गिरफ्तारी हुई हैं और 28 अपराधी भागने में कामयाब रहे, इस तरह कुल 34 गिरफ्तार किये गये हैं जबकि कुल 45 अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं ।
  उन्होंने बताया कि ये एक सिंडीकेट बना कर लगातार साइबर अपराध कर रहे थे जिनमें से कुल आठ ऐसे हैं जो पहले भी जेल जा चुके हैं, कुछ अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं, जो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं उन पर साइबर की तकनीकी टीम काम कर रही है, अभी तक जो पाया गया है, दो आईएमआई प्राप्त हुई हैं, उनके 18 फ्रॉड विभिन्न प्रांतों में हुए हैं, उनसे भी संपर्क किया जा रहा है, उनके भी मुकदमे पंजीकृत हुए हैं उनसे जानकारी की जा रही है, ये संगठित अपराध कर रहे थे, गंभीर धाराओं में इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, जो साइबर अपराधी अभी बचे हैं उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा, जो भागे हुए हैं उनकी गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जाएगा, मथुरा पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कार्यवाही की जाएगी, पांच वाहन भी बरामद हुए हैं जिन्हें ये लोग छोड कर भागे हैं, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1452238
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.