अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहिए-विश्व चैतन्य महाराज

अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहिए-विश्व चैतन्य महाराज
-कदंब विहार कॉलोनी में किया गया हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
  मथुरा । कदंब विहार कॉलोनी के दयानंद पार्क में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री गुरु कार्ष्णि श्री विश्व चैतन्य महाराज श्री गुरुकार्ष्णि रमणरेती आश्रम ने कहा है कि यदि मानव जीवन मिला है तो सभी से प्रेम करो। किसी से कोई भेद मत करो। संकल्प लो कि जो हो गया सो हो गया। सभी से प्रेम करो, क्योंकि यह संसार रूपी बगीचा ईश्वर ने बनाया है, भेदभाव रखोगे तो दुःखी रहोगे। कण कण में ईश्वर देखोगे तो सुखी रहोगे, असहाय की मदद करें ।


   उन्होंने परिवार एकता और समाज एकता पर प्रकाश डाला, हम वेद, पुराण और भागवत कथाओं में जो सुनते हैं उनका अपने जीवन में पालन करो, मनुष्य की सेवा हो या माता पिता की सेवा हो या पशु-पक्षियों की सेवा हो वह सीधे नारायण की सेवा है। सभी में परमात्मा को देखो यदि सभी में परमात्मा दिखाई देगा तो किसी से बैर नहीं होगा। अपना धर्म कितना भी छोटा क्यों न हो उसे नहीं छोड़ना है और कोई धर्म कितना भी बड़ा क्यों न हो उसे भी नहीं अपनाना है। 
  मुख्य वक्ता प्रदीप अग्रवाल विभाग सह संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि आरएसएस पर कई बार प्रतिबंध लगाया गया है, हर बार संघ पहले से और मजबूत होकर उभरा हैं, उन्होंने संघ पंच परिवर्तन और संघ की सौ वर्ष की यात्रा पर और हिंदू  सम्मेलन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, उन्होंने हिंदुओं से संगठित होने का आव्हान किया, मीरा चौधरी एवं डॉ अलका लांबा ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और नारी तू नारायणी के भाव पर प्रकाश डाला, भारत माता की आरती और प्रसादी का वितरण कर सम्मेलन का समापन हुआ ।
 इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ किया, सम्मेलन में आरबीएस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, सम्मेलन में भारत माता की जय, वंदेमातरम्, जय श्रीराम, हर हर महादेव के गगनभेदी नारे गुंजायमान होते रहे, सम्मेलन की अध्यक्षता राधेश्याम गुप्ता एवं संचालन विपिन शर्मा ने किया, समिति सचिव सतीश शर्मा, ब्रजमोहन अग्रवाल, कैलाश चंद अग्रवाल, मुकेश शर्मा, हरिओम गुप्ता, एडवोकेट विजेंद्र वैदिक, गिरधारी, नीलम खंडेलवाल, ललिता शर्मा, प्रभा अग्रवाल, बच्चू सिंह, रमेश गौतम, सुमित वर्मा, भगत सिंह पटेल, पीताम्बर महाराज, चंद्रभान, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1452240
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.