निरंकारियों ने चलाया यमुना के प्राचीन घाटों पर सफाई अभियान
निरंकारियों ने चलाया यमुना के प्राचीन घाटों पर सफाई अभियान
मथुरा । निरंकारी भक्त में न शिक्षा का गुमान, न जाति, वर्ण का अभिमान दिख रहा था और छोटे बड़े का भेद भुलाकर ब्रज के पौराणिक यमुना के घाटों की सफाई करने में उत्साहित होकर जुटे रहे, संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृत परियोजना के तहत रविवार को निरंकारी अनुयाई लगातार तीन घंटे चले अभियान में भक्त स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के भाव को संजोए हुए पूरी निष्ठा के साथ यमुना के घाटों को चमकाने में जुटे रहे, घाटों पर यमुना दर्शन को आए श्रद्धालु निरंकारी भक्तों के इस नेक कार्य को सराह रहे थे ।
.jpg)
मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण इसरानी ने बताया कि लगातार तीन घंटे तक तीन सौ से ज्यादा निरंकारी भक्तों ने समर्पण, भक्ति और सेवा का भाव लिए उत्साहित होकर यमुना के मुख्य स्थल विश्राम घाट से राजा घाट, प्रयाग घाट, दाऊजी घाट, श्रंगार घाट, श्याम घाट, रामघाट, तीनदुक घाट, बल्लभ घाट, चौंचाघाट, वसुदेव घाट, बंगाली घाट, कम्पू घाट के आसपास यमुना किनारे जमी काई, कीचड़, प्लास्टिक कचरा आदि गंदगी को साफ कर स्वच्छ जल स्वच्छ मन का संदेश लोगों को दिया ।
स्थानीय जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य ‘जल संरक्षण’ तथा इसके बचाव हेतु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है, निरंकारी भक्तों ने यमुना के घाटों से दस ट्रॉली से ज्यादा कचरा इक्कठा किया जिसे नगर निगम की गाड़ियों के माध्यम से निस्तारण हेतु भिजवाया गया, इसमें निगम की टीम का पूरा सहयोग रहा, विपिन स्वामी ने कहा कि जो जागृति निरंकारी मिशन ने पैदा की है इससे युवा प्रेरणा लें, संत निरंकारी सेवादल के संचालक अशोक दयालु ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह समाज कल्याण के स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान के कार्य सराहनीय है ।







.jpeg)







