तीर्थ पुरोहित महासंघ ने की सांसद हेमामालिनी से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तीर्थ पुरोहित महासंघ ने की सांसद हेमामालिनी से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
    मथुरा । अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल ब्रज प्रांत अध्यक्ष लाल जी भाई शास्त्री के निर्देशन में सांसद हेमामालिनी से उनके आवास पर मिला जिसमें यमुना जल शुद्धिकरण सकारात्मक चर्चा हुई तथा पत्र के माध्यम से बताया कि वर्तमान में मथुरा में यमुना तट पर जो कार्य किया जा रहा है, वह दुर्भाग्य पूर्ण हैं लगभग 100 मीटर के क्षेत्र में प्रशासन द्वारा यमुना के घाट ध्वस्त किए गए हैं, इन घाटों को तोड़ने में अत्यधिक श्रम लगा, जो वर्तमान में लगाए जा रहे पत्थरों की तुलना में अधिक टिकाऊ हैं। इस प्रकार पहले से बने सुदृढ़ घाटों को तोड़कर पुनः निर्माण करना न केवल जनता के धन का अनावश्यक अपव्यय है ।


   बृज प्रांत महामंत्री यज्ञदत्त चतुर्वेदी ने बताया वर्तमान में पुण्य तीर्थ विश्राम घाट की स्थिति बहुत खराब हैं प्रशासन द्वारा सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा हैं, यमुना जी का सफाई कार्य चालू हैं रात्रि में सीधे नाले खोल दिए जाते हैं किंतु यमुना जी से भरके वापस मसानी के डलावघर पर पहुंच जाता हैं तथा रात्रि में वही कचरा नालों के द्वारा  यमुना जी में वापस आ रहा हैं, ब्रज मंडल महामंत्री भूपेंद्र चतुर्वेदी गप्पी ने बताया यदि इन नालों को टेप कर यमुना के समानांतर एक समर्पित सीवर लाइन का निर्माण किया जाए तो माँ यमुना को वास्तविक रूप से स्वच्छ किया जा सकता है ।
   उन्होंने मांग की है कि पूर्व में निर्मित घाटों का एक स्वतंत्र तकनीकी एवं गुणवत्ता ऑडिट कराया जाए तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सेवायतों, पुरोहितों एवं आश्रमों से संवाद स्थापित कर, यथोचित निर्णय लिया जाए, इससे पारदर्शिता भी बनी रहेगी व जनविश्वास भी सुदृढ़ होगा, मथुरा पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर पैदल पुल बहुत आवश्यक हैं, गुजरात से आए राजकुमार पाठक ने कहा कि जिस प्रकार गुजरात में सरकार द्वारा रिवर फ्रंट बनाया गया है इस प्रकार मथुरा और वृंदावन में यह कार्य होना चाहिए और यह सरकार इस कर को करने में सक्षम है यदि सरकार में यह कार्य नहीं हुआ तो भविष्य में होना संभव है, सांसद हेमामिलनी ने कहा कि हम यमुना जल को शुद्ध करने में निरंतर प्रयासरत हैं, बहुत ही जल्द सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय लेगी जिससे कार्य आसानी से हो सके ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1452246
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.