गोवर्धन : लाखों की नगदी जेवर लेकर फरार हुई विवाहिता
गोवर्धन : लाखों की नगदी जेवर लेकर फरार हुई विवाहिता
मथुरा । जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपये की नकदी और लाखों के जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया है, युवक ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है, आरोप है कि शादी के छह महीने बाद पत्नी अचानक घर से चली गई, गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग गांव में एक महिला घर से करीब 2 लाख 50 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल-पाजेब और सोने की अंगूठी लेकर चली गई ।
.jpg)
नीरज मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है, घटना 15 फरवरी की है जिसकी शिकायत पीड़ित ने 22 फरवरी को अडींग चौकी में दी है, पीडित नीरज ने बताया कि आरोपी महिला लगभग छह महीने तक उसके साथ पत्नी के रूप में घर में रही, आरोप है कि एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तब घर से चली गई, पीड़ित ने बताया कि उसने हाल ही में एक प्लॉट बेचा था जिसकी करीब 3 लाख रुपए की रकम घर में रखी थी, पत्नी के घर से जाने के बाद घर से यह नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले, इस मामले में अडींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत पत्र मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)







