शिक्षमित्रों ने मानदेय बढ़ाये जाने पर बांटी मिठाई, किया आभार व्यक्त

शिक्षमित्रों ने मानदेय बढ़ाये जाने पर बांटी मिठाई, किया आभार व्यक्त
   मथुरा । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले जनपद के शिक्षा मित्रों ने राधा नगर पार्क में एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाये जाने पर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश सरकार का धन्यबाद एवं आभार प्रकट किया, बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों को एक अप्रैल से 18 हजार मानदेय दिए जाने की घोषणा की है । 


   संघ के जिलाध्यक्ष खेमसिंह चौधरी ने बताया कि संघठन वर्षाे से मानदेय बढ़ाये जाने की मांग सरकार से करता आ रहा था, बड़े लंबे संघर्ष के बाद सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी किया जाना बहुत ही खुशी की बात है, इससे पहले सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को स्थानांतरण एवं पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था दिए जाने की घोषणा  पहले ही कि जा चुकी है, जनपद के लगभग 1700 शिक्षा मित्र इससे लाभान्वित होंगे, शिक्षामित्र सुमनलता का कहना है कि पहले 10 हजार में परिवार का पालन पोषण ठीक से नही कर पा रहे थे अब मानदेय बढ़ जाने से  परिवार चलाने में आसानी रहेगी, जगराज गुर्जर, धीरज चौधरी, डालचंद सेन, हेमंत शर्मा, इंद्रराज, भरत लाल शर्मा, मंजू राजपूत, सुमनलता शर्मा, लता शर्मा, पूनम अग्रवाल, शशि शर्मा, योगेन्द्र सिंह, गुंजन शर्मा आदि शिक्षा मित्र शामिल रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1452241
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.