रिफाइनरी में गैस रिसाव के बाद धमाका, किया गया मॉकड्रिल

रिफाइनरी में गैस रिसाव के बाद धमाका, किया गया मॉकड्रिल
   मथुरा । सोमवार को मथुरा रिफाइनरी के गेट नंबर नौ पर गैस रिसाव और जोरदार धमाके के बाद राहत कार्यों का सजीव चित्रण किया गया, दरअसल यह रिफाइनरी और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक ऑन-साइट कम ऑफ साइट डिजास्टर मॉकड्रिल थी, इस दौरान नागरिक सुरक्षा की टीम ने डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी के नेतृत्व में मुख्य भूमिका निभाई ।


    मॉक ड्रिल के दौरान मास्टर ट्रेनर व पोस्ट वार्डन अशोक यादव एवं घटना नियंत्रण अधिकारी मुकेश तिवारी की टीम ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला और आपदा प्रबंधन की बारीकियों का प्रदर्शन करते हुए तकनीकी मार्गदर्शन दिया, इस अभ्यास में रिफाइनरी के महाप्रबंधक के0 गोपीनाथ और डीजीएम (फायर) रजनीश तिवारी की देखरेख में सुरक्षा मानकों को परखा गया, रिफाइनरी की मेडिकल टीम ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र की घेराबंदी कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित रिस्पांस को सुनिश्चित करना था ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1453693
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.