शिक्षा की मनुष्य को उतनी ही जरूरत जितनी भूखे को रोटी

शिक्षा की मनुष्य को उतनी ही जरूरत जितनी भूखे को रोटी
   मथुरा । अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा "पराधीन भारत में बहुजन आंदोलन" समाज सुधार की अमिट छाप संत गाडगे जी के 150में जन्मदिवस पर पुष्पांजलि सभा एवं मनुष्य के जीवन में शिक्षा का योगदान नामक विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, मुख्य रूप से पधारे बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी एवं दिसंबर दयाल कर्दम ने संत गाडगे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।


  उन्होंने कहा कि संत गाडगे जी ने पराधीन भारत में बहुजनों की शैक्षणिक दशा सुधारने के लिए 131 शिक्षण संस्थान स्थापित किया साथ ही उदारवादी मानवतावादी राजाओं एवं अंग्रेज अफसर से मिलकर सैकड़ो धर्मशाला और घाटों का निर्माण कराया, वंचित वर्ग को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया, इस मौके पर वक्ताओं ने संत गाडगे द्वारा शिक्षा अर्जित करने के लिए उत्साहित करने वाली बातों को आज भी प्रासंगिक बताया ।
  वक्ताओं ने बताया कि सन्त गाडगे जी कहते थे चाहे आधी रोटी खाओ पर बच्चों को पढ़ाओ ताली नहीं है तो हाथ पैर रखकर रोटी खाओ लेकिन बच्चों को पढ़ाओ इतना सर गर्वित आंदोलन वर्तमान समय में उनके द्वारा समाज सुधार कुरीतियों एवं आडंबर के खिलाफ चलाएं आंदोलन का महत्व आज भी प्रासंगिक है, इस मौके पर जितेंद्र दिवाकर, रमेश सैनी, दिसंबर दयाल कर्दम, करण दिवाकर, प्रदीप दिवाकर, सुमित कुमार, जितेश कुमार, सोनू दिवाकर, भारत कनौजिया, प्रवीण दिवाकर, ख्याली राम, सरदार महेंद्र सिंह, आकाश बाबू आदि मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1453698
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.