रंग भरनी एकादशी : नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

रंग भरनी एकादशी : नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  मथुरा । रंग भरनी एकादशी एवं होली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा वृंदावन क्षेत्र की साफ सफाई, दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु बेरिकेटिंग, अवैध होर्डिंग, बैनर, प्रकाश एवं लीकेज सहित समस्त व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया, रंग भरनी एकादशी एवं होली पर्व के दौरान आने वाले दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत लगाए जा रहे बैरिकेडिंग कार्यों का भी निरीक्षण किया गया ।


  नगर आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सीवर लीकेज, पैच वर्क, स्ट्रीट लाइटिंग एवं नगर निगम से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं सहायक नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, अवर अभियंता (निर्माण) अरुण कुमार, सफाई निरीक्षक सुभाष चंद्र एवं राकेश राजपूत सहित अन्य संबंधित कार्य दाई संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, नगर निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पर्व काल के दौरान वृंदावन आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1455398
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.